फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद पर ताजनगरी में पुलिस अलर्ट, पीएसी भी तैनात, घरों में नमाज अदा करने की अपील

Mon, 25 May 2020 12:01 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में ईद पर घरों में ही नमाज अदा करें। एक जगह पर अधिक संख्या में इकट्ठा न हों। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। 
विज्ञापन
पुलिस ने किया पैदल मार्च - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजनगरी में रविवार को पुलिस ने धर्मगुरुओं के साथ बैठक की। इसमें ईद का त्योहार घरों में रहकर ही मनाने की अपील की गई। इस पर धर्मगुरुओं ने भी सहमति जताई। 
विज्ञापन

 
कोतवाली, मंटोला और नाई की मंडी क्षेत्र में एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने रूट मार्च किया। शाम को एसएसपी बबलू कुमार, डीएम प्रभु एन सिंह और एसपी सिटी ने ताजगंज क्षेत्र के कई इलाकों में रूट मार्च किया। 


एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि धर्मगुरुओं के साथ बैठक में अपील की गई कि घरों में रहकर ही नमाज अदा करने को कहें। इसके अलावा ईद पर सुरक्षा के इंतजाम भी किए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मस्जिदों के आसपास पुलिस के साथ पीएसी तैनात की गई है। सुबह चार बजे से ही पुलिस तैनात हो जाएगी। हर थाने में क्यूआरटी रहेगी। एसएसपी ने सभी से सहयोग का आह्वान किया है।

लाउडस्पीकर से कराया एनाउंस 

एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद सुबह कोतवाली क्षेत्र में पहुंचे। उन्होंने इमाम के माध्यम से क्षेत्र में लाउडस्पीकर से एनाउंस कराया। उन्होंने कहा कि घरों में नमाज अदा करें। 

खुराफाती किए पाबंद 

पुलिस ने खुराफातियों को पाबंद भी कर दिया है। हर थाना क्षेत्र में ऐसे लोगों को पाबंद किया गया, जो कानून व्यवस्था के लिए खतरा बन सकते थे। उनको नोटिस तामील करवाकर मुचलके भरवाए गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें