श्रावण मास का आखिरी सोमवार और ईद-उल-अजहा होने से पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों के पसीने छूट रहे है। एक ओर शिवभक्तों का रेला और दूसरी ओर नामजियों की टोली को एक साथ नियंत्रित करना बड़ी चुनौती होगी।
शांति एवं कानून व्यवस्था को देखते हुए प्रशासन ने शहर को दो जोन में बांट दिया है7 इसके साथ ही 44 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए हैं। 12 अगस्त को श्रावण मास का चौथा सोमवार है। इसी दिन ईद भी है। ऐसे में बाजारों और सड़कों पर भीड़ रहेगी। ऐसे में शासन ने विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।
जिलाधिकारी एनजी रवि कुमार ने नगर में सफाई व विद्युत व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, अप्रिय जानवरों की रोकथाम, यातायात व्यवस्था, मुख्य मार्गों की मरम्मत आदि के निर्देश दे दिए हैं। सावन के आखिरी सोमवार पर पृथ्वीनाथ मंदिर पर मेले भी होता है।