भोगांव (मैनपुरी)। दो सगी बहनों के शव शनिवार को नगला शीश रेलवे ट्रैक के पास मिले थे। रविवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अंदरूनी चोटों की वजह से मौत होने की बात कही गई है। ऐसे में अब पुलिस इसे हादसा मान रही है पर जांच अभी जारी है।
शनिवार को नगला शीश रेलवे अंडर पास से करीब 200 मीटर दूर फर्रुखाबाद के गांव सुल्तानपुर निवासी दो बहनों के करीब दो दिन पुराने शव पड़े मिले थे। भाई मनोज द्वारा शिनाख्त कर बताया कि करीब डेढ़ माह पूर्व बहनों की शादी कुरावली क्षेत्र में की थी। कुछ दिन बाद दोनों मायके आ गईं।
वह ससुराल वापस नहीं जाना चाहतीं थीं। जबकि परिजन उन्हें ससुराल भेजना चाहते थे। बीते रविवार को दोनों बहनें घर से निकल गईं थीं। इसके बाद शनिवार को उनके शव मिले। इधर थाना पुलिस ने पैनल से पोस्टमार्टम कराया तो रिपोर्ट में मौत की वजह अंदरूनी चोटें बताईं गईं। यह चोट ट्रेन से गिरने या टकराने की वजह से भी हो सकती हैं। जांच कर रहे