फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजिए रखने वाली जगह को भगवा रंग से पोतने पर तनाव, 11 लोग फंसे

Sat, 14 Oct 2017 07:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
डेमो इमेज
विज्ञापन
आगरा के घटिया स्थित चारसू दरवाजा में असामाजिक तत्वों ने माहौल खराब करने की कोशिश की। एक समुदाय विशेष के चबूतरे पर एक रंग पोत दिया गया। इसकी जानकारी पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए। उन्होंने आरोप लगाया कि भगवा रंग पोतकर तनाव फैलाने की कोशिश की जा रही है। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। लोगों ने कार्रवाई किए जाने की मांग की।
विज्ञापन


इस संबंध में क्षेत्र के एक व्यक्ति ने सीओ हरीपर्वत को शिकायती पत्र दिया है। शिकायत में कहा कि घटिया स्थित चारसू दरवाजा के एक चबूतरे पर ताजिये रखे जाते हैं। 2015 में भी कुछ लोगों ने शांति व्यवस्था खराब करने की कोशिश की थी। 

जबरन एक धार्मिक  आयोजन करने का प्रयास किया था। तब पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की थी। अब फिर से फिजां खराब करने की कोशिश की जा रही है। चबूतरे पर शुक्रवार रात को भगवा रंग पोता गया। शनिवार सुबह लोगों को इसकी जानकारी हुई।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

बड़ी संख्या में लोग जुट गए और हंगामा करने लगे। सूचना पर पुलिस आ गई। पुलिस ने लोगों को शांत किया और लोगों ने खुद ही रंग पुतवा दिया। उधर, एएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि इस मामले में थाना हरीपर्वत में अज्ञात के खिलाफ में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें