फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'मुझे अब जल्दी मौत चाहिए...' आंखों में आंसुओं के साथ बीए की छात्रा ने की ऐसी हरकत, पुलिस के छूटे पसीने

Tue, 23 Dec 2025 11:59 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में बीए की छात्रा ने एक ऐसा वीडियो बनाया, जिसकी जानकारी पर पुलिस के पसीने छूट गए। पुलिस मौके पर पहुंची। छात्रा से बातचीत की, जिसमें पता चला कि उसे बुखार आ गया था। ये वीडियो उसने ऐसे  ही बना दिया था। 
विज्ञापन
छात्रा सांकेतिक फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना बसई अरेला क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती को रविवार को अचानक बुखार आ गया और उसने टैबलेट खाते हुए एक वीडियो बनाया। 10 टैबलेट निकाल कर खाते हुए आत्महत्या की कोशिश को दर्शाया गया। उसकी आंखों में आंसू भी भरे थे। वीडियो के लिखा था मुझे अब जल्दी मौत चाहिए। वीडियो वायरल हो गया। 
विज्ञापन

 

वीडियो को बसई अरेला थाना प्रभारी ने संज्ञान में लिया पुलिस टीम के साथ तत्काल युवती के घर पहुंचे और जांच की। महिला सिपाहियों ने युवती और उसके परिजन वायरल वीडियो के मामले में पूछताछ की। युवती ने बताया कि वह बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है। उसे बुखार आ गया था। उसने टैबलेट खाते हुए एक आत्महत्या का प्रयास करने का वीडियो बना दिया था।
विज्ञापन

पुलिस की काउंसलिंग में युवती ने बताया कि उस पर किसी भी परिजन और माता-पिता अन्य का कोई दबाव नहीं है। उसने ऐसे ही वीडियो बना लिया था, उसे नहीं पता था कि इस वीडियो से इतनी बड़ी समस्या उत्पन्न हो सकती है। उसने पुलिस टीम को पूरा आश्वासन दिया के आगे से ऐसा वीडियो वह नहीं बनाएगी। पुलिस टीम ने युवती की पूरी काउंसलिंग की। उसे समझाया गया कि इस प्रकार का कोई कदम ना उठाएं और ना ही इस प्रकार के कोई वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालें। 


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें