वन विभाग कर्मियों द्वारा पकड़ा गया जहरीला सांप
- फोटो : VRINDAVAN
वृंदावन (मथुरा)। घर मेें निकले जहरीले सांप को वन विभाग ने पकड़ कर जंगल में छोड़ दिया। रविवार को मोतीझील रोड पर मंगलभवन के सामने रमेश पुजारी के घर में सांप निकल आया। जिसके कारण परिवारीजन घर से बाहर निकल आए। उनके द्वारा इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी गई।
बीट प्रभारी श्याम सिंह के निर्देश पर पहुंचे वन्यकर्मी प्रेम सिंह तथा श्याम के द्वारा सांप को पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि यह सांप जहरीले सांपों की प्रजाति में से एक है।