फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुल्हन के चाचा को जहरखुरानों ने बेहोश कर लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बाह। दिल्ली से अपनी भतीजी गीता की शादी में शामिल होने के लिए मंगलवार की रात बस से बाह आ रहे किंदरपुरा गांव के भारत सिंह (35) को जहर खुरानों ने नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया। उनके पास से 25 हजार रुपये सामान, मोबाइल फोन आदि लूट ले गए। बस के चालक व परिचालक ने बेहोशी की हालत में उन्हें बाह सीएचसी पर भर्ती कराया।
विज्ञापन

सूचना पर अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि किंदरपुरा गांव में रमेश सिंह की बेटी गीता की बुधवार की रात शादी थी। शादी में शामिल होने के लिए गीता के चाचा भारत सिंह दिल्ली से गांव आ रहे थे। वह दिल्ली में बिजली का काम करते हैं। घर आते समय रोडवेज बस में जहरखुरानों ने नशीला पदार्थ सुंघाकर उन्हें बेहोश कर दिया। उनके बैग में रखे 25 हजार रुपये, कपडे़, मोबाइल फोन आदि सामान लूट लिया। बस के चालक परिचालक ने उन्हें बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें