आगरा। चित्रांशी संस्था की ओर से पद्म भूषण प्रो. रघुपति सहाय फिराक गोरखपुरी की स्मृति में 41वें चित्रांशी कुल हिंद मुशायरे एवं 17वें फिराक इंटरनेशनल अवार्ड समारोह का आयोजन शनिवार को होटल ग्रांड आगरा कैंट में किया जाएगा।
इस वर्ष का प्रतिष्ठित चित्रांशी फिराक इंटरनेशनल अवार्ड-2026 मशहूर शायर मंसूर उस्मानी को प्रदान किया जाएगा। साथ ही वरिष्ठ साहित्यकार एवं पर्यटन उद्यमी अरुण डंग को चौथे के.सी. श्रीवास्तव अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर जिला जज मुमताज़ अली होंगे और अध्यक्षता तरुण पाठक करेंगे। इस दौरान काव्य संध्या भी होगी। संयोजक अमीर अहमद एडवोकेट ने बताया कि इसमें मुरादाबाद के मंसूर उस्मानी, मेरठ के फ़ख़री मेरठी, अलीगढ़ के डॉ. मुजीब शहज़र, निकहत अमरोहवी, नौफ़िल आर्या और युवा कवि कुमार ललित अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे।