फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: बांकेबिहारी के दरबार में पहुंचे कुमार विश्वास, ठाकुरजी के किए दर्शन; वृंदावन में ई-रिक्शा से घूमे

Sun, 17 May 2026 02:41 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास मथुरा की यात्रा पर हैं। रविवार को वह वृंदावन स्थित बांकेबिहारी मंदिर पहुंचे। यहां ठाकुरजी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस दाैरान मंदिर परिसर में गीत भी गुनगुनाया।
विज्ञापन
कवि कुमार विश्वास ने किए बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रसिद्ध कवि और वक्ता कुमार विश्वास दो दिवसीय ब्रज प्रवास के दौरान रविवार को बांकेबिहारी मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने ठाकुरजी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। मंदिर प्रांगण में ठाकुरजी के समक्ष उन्होंने भक्ति भाव से एक गीत भी गुनगुनाया। इस दौरान मंदिर के सेवायतों ने उन्हें प्रसादी माला और पटुका पहनाया।
विज्ञापन


इससे पहले शनिवार को अपने ब्रज प्रवास के पहले दिन कुमार विश्वास विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए। उन्होंने वात्सल्य ग्राम स्थित संविद गुरुकुलम गर्ल्स सैनिक स्कूल में साध्वी ऋतंभरा की उपस्थिति में राम जन्मभूमि आंदोलन से जुड़ी एक पुस्तक का विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने छात्राओं को 'राम दृष्टा भी हैं, राम दृष्टि भी हैं…' भजन सुनाकर प्रेरित किया।

इसके बाद कुमार विश्वास ई-रिक्शा से वृंदावन की गलियों में भ्रमण करते हुए दिखाई दिए। उन्होंने परिवार के साथ रंगनाथ मंदिर और राधा रमण मंदिर में भी दर्शन-पूजन किए। ब्रज प्रवास के दौरान वह केशी घाट भी पहुंचे जहां उन्होंने यमुना किनारे काफी देर तक बैठकर यमुना जी के शांत प्रवाह को निहारा और ब्रज की आध्यात्मिक अनुभूति का आनंद भी लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें