फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुदाई में जैन समाज की पाषाण प्रतिमाएं निकलीं

विज्ञापन
09एमएनपी-66-करहल में खोदाई में बरामद जैन समाज की पाषाण मूर्ति - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
करहल। धर्म नगरी करहल में दो प्लाटों में खोदाई का कार्य चल रहा था। रविवार को खोदाई के दौरान तीर्थंकर की प्रतिमा मिली। प्रतिमा का सिर नहीं होने के कारण वह किसकी हैं, इसकी जानकारी नहीं हुई। जैन समाज के लोगों ने प्रतिमा को चौथेकाल का बताया है।
विज्ञापन

कस्बा के मैनपुरी-इटावा रोड स्थित जितेंद्र यादव और राकेश कुमार के प्लाट में मकान निर्माण के लिए खोदाई का कार्य चल रहा था। यहां खोदाई के दौरान जैन समाज के तीर्थंकर की चौथेकाल की सिरविहीन पाषाण की प्रतिमा प्राप्त हुईं।
जानकारी होते ही आलोक जैन बकेवरिया अपने साथी हितेश जैन, दीपेश जैन, नीलेश जैन, सुभ्यांश जैन, मयंक जैन, अखिल जैन के साथ प्लाट पर पहुंचे और प्लाट मालिक से प्रतिमा देने का आग्रह किया। जिस पर प्लाट स्वामियों ने प्रतिमा जैन समाज के लोगों को सौंप दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें