फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्ट्रीट वेंडरों के लिए के लिए खुशखबर: पीएम स्वनिधि ऋण, क्रेडिट कार्ड आसानी से मिलेगा, यहां करना होगा संपर्क

Thu, 04 Jun 2026 09:22 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में पीएम स्वनिधि योजना के तहत 30 जून तक विशेष अभियान चलाकर स्ट्रीट वेंडरों को लोन और विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ा जा रहा है। डिजिटल भुगतान करने पर उन्हें अधिकतम 1200 रुपये तक का कैशबैक भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
स्ट्रीट फूड वेंडर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्ट्रीट वेंडरों के लिए चलाई गई पीएम स्वनिधि योजना में इस माह 30 जून तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसमें वेंडर्स को ऋण सुविधा उपलब्ध कराने के साथ उन्हें विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से भी जोड़ा जाएगा। डिजिटल भुगतान पर उन्हें 1200 रुपये तक का कैशबैक भी मिलेगा।
विज्ञापन


परियोजना अधिकारी डूडा शिशिर कुमार ने बताया कि स्ट्रीट वेंडरों को फायदा देने के लिए तीन स्तरों पर स्वनिधि महोत्सव लगाया जाएगा। इसमें निकाय स्तर पर लोक कल्याण मेले लगेंगे। यहां पीएम स्वनिधि ऋण, क्रेडिट कार्ड सुविधा, डिजिटल भुगतान संबंधी जानकारी, विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने की व्यवस्था, बैंक अधिकारियों और वेंडर्स के बीच संवाद का अवसर उपलब्ध कराया जाएगा। कस्बों में भी स्वनिधि कैंप लगाए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए कैशबैक प्रोत्साहन राशि में वृद्धि की है। यदि कोई वेंडर प्रतिमाह न्यूनतम 200 डिजिटल लेनदेन करता है तो उसे हर माह 100 रुपये तक कैशबैक प्राप्त होगा। इस प्रकार निर्धारित अवधि में वेंडर्स को 1200 रुपये तक का कैशबैक का लाभ मिल सकेगा। वेंडर डूडा के नगर निगम स्थित कक्ष संख्या-201 में संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें