फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलते-चलते चुनावी हालात भांप गए पीएम मोदी, हवाई अड्डे पर हुई चुनावी चर्चा

Sun, 14 Apr 2019 08:56 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
खेरिया हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अलीगढ़ में जनसभा को संबोधित करने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच मिनट के लिए खेरिया हवाई अड्डे पर रुके। यहां उन्होंने चलते-चलते ही पार्टी पदाधिकारियों और विधायकों से पार्टी प्रत्याशियों की स्थिति और चुनावी माहौल पर चर्चा की। मतदान से पहले कुछ जरूरी तैयारियों को लेकर उन्होंने दिशा-निर्देश भी दिए।
विज्ञापन


पीएम मोदी रविवार दोपहर दो बजे खेरिया हवाई अड्डे पर उतरे। वह हवाई जहाज से आए थे। जहाज से उतरने के बाद महापौर नवीन जैन, विधायक योगेंद्र उपाध्याय, चौधरी उदयभान सिंह, डा. जीएस धर्मेश, हेमलता दिवाकर और जिलाध्यक्ष श्याम भदौरिया, महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे ने उनका स्वागत किया।

इसी बीच पीएम मोदी ने आगरा और फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र में चुनाव को लेकर चर्चा की। हवाई जहाज से हेलीकॉप्टर तक पहुंचते-पहुंचते उन्होंने दोनों लोकसभा क्षेत्रों में दूसरे प्रत्याशियों के बारे में भी जानकारी हासिल की। इसके बाद उनका हेलीकॉप्टर अलीगढ़ के लिए उड़ान भर गया। बताया जा रहा है कि हवाई अड्डे पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद थे लेकिन, आचार संहिता के कारण वह प्रधानमंत्री से नहीं मिले। वह उनसे काफी दूर खड़े रहे।
विज्ञापन



Dharmendra ने संभाली Hema के Election प्रचार की कमान, देखें वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें