फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद हाईवे पर ऑटो में छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, दरिंदों को पुलिस ने पकड़ा

Sun, 14 Apr 2019 08:19 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
Rape Victim - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन
सहेली की जन्मदिन पार्टी में शामिल होने के लिए शनिवार शाम घर से निकली एक छात्रा के साथ ऑटो चालक सहित तीन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसे पीटा भी। छात्रा के बेहोश हो जाने के बाद आरोपी उसे एत्मादपुर अपने एक साथी के कबाड़े के गोदाम में ले गए वहां फिर से चारों लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने चारों लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन



फिरोजाबाद के थाना रसूलपुर क्षेत्र की रहने वाली बीए प्रथम वर्ष की छात्रा घर से सहेली के यहां जन्मदिन पार्टी में शामिल होने जाने की बात कहकर निकली थी। रास्ते में उसे पहचान का ऑटो चालक वीरू उर्फ आबिद निवासी गली नंबर आठ रसूलपुर मिला। छात्रा ऑटो में बैठ गई। 

ऑटो चालक ने रास्ते में फोन करके अपने दो साथी शाहरुख और जुबैद खां को बुला लिया। वे भी ऑटो में सवार हो गए। वे जबरदन छात्रा को उसायनी स्थित वैष्णों मंदिर के पास ले गए। रात आठ बजे के आसपास सुनसान जगह ले जाकर ऑटो रोकी और तीनों युवकों ने छात्रा से दुष्कर्म किया। विरोध पर उसे पीटा भी।
विज्ञापन

छात्रा के बेहोश हो जाने पर वे उसे एत्मादपुर स्थित अपने साथी अकमल के कबाड़ के गोदाम में ले गए। जहां फिर से सभी ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। रात्रि 12 बजे के करीब छात्रा की चीख सुनकर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गोदाम की घेराबंदी कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर छात्रा को मुक्त कराया। 

सूचना पर छात्रा के परिजन एत्मादपुर पहुंच गए। मामला टूंडला क्षेत्र से शुरू होने पर रविवार शाम आरोपियों को टूंडला पुलिस के सुपुर्द कर दिया। थाना ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपियों को एत्मादपुर से टूंडला लाया जा रहा है। मामला दर्ज कर आरोपियों को जेल भेजा जाएगा। छात्रा को मेडिकल के लिए भेजा जा रहा है।

गैंगरेप की शिकार छात्रा कॉलेज जाने के दौरान अक्सर इसी ऑटो से आया जाया करती थी। ऑटो चालक आबिद ने उसे अपना नाम वीरू बताकर उससे दोस्ती कर ली थी। आबिद स्कूल आने आने के समय मिल जाया करता था, जिससे छात्रा को उस पर भरोसा हो गया था। शनिवार को उसी भरोसे से वह उसके ऑटो में बैठ गई थी और दरिंदों की शिकार हो गई।
विज्ञापन

एत्मादपुर पुलिस ने मौके से वीरू उर्फ आबिद उर्फ अलीम निवासी गली नंबर-8, रसूलपुर, फिरोजाबाद, शाहरुख निवासी नगला कोठी रसूलपुर, फिरोजाबाद, अकमल निवासी कृष्णा मैरिज होम के पास कबाड़े की दुकान एत्मादपुर आगरा व जुबैद खां निवासी केनरा बैंक वाली गली एत्मादपुर, आगरा को गिरफ्तार कर टूंडला पुलिस के हवाले किया है। 

actress khushboo ने प्रचार के दौरान युवक को जड़ा चांटा, देखें वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें