फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए, आगरा को गंगाजल के अलावा और क्या क्या सौगात देकर गए प्रधानमंत्री मोदी

Thu, 10 Jan 2019 10:55 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
बटन दबाकर योजनाओं का लोकार्पण करते पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगरा को पानी, चिकित्सा, शिक्षा और स्मार्ट सिटी से जुड़ी 3571 करोड़ रुपये की 19 योजनाओं की सौगात दी। 28 सौ करोड़ से अधिक लागत की गंगाजल योजना सहित 12 योजनाओं का लोकार्पण किया। 
विज्ञापन


वहीं, 574.92 करोड़ लागत की सात योजनाओं की नींव रखी। इसमें स्मार्ट सिटी के तहत 285 करोड़ की एकीकृत कमांड एवं नियंत्रण केंद्र प्रमुख है। पीएम ने शहर को हेलीपोर्ट योजना का तोहफा भी दिया है।
 
पीएम मोदी ने बुधवार को कोठी मीना बाजार मैदान पर रिमोट का बटन दबाकर विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने शहरवासियों को बधाई देते हुए कहा कि गंगाजल आने से पूरे क्षेत्र के लाखों परिवारों को स्वच्छ पीने का पानी उपलब्ध हो सकेगा। 
विज्ञापन

जड़ी-बूटी का काम करेगा गंगाजल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला
पीएम मोदी ने कहा कि पीने का शुद्ध पानी मिलता है तो लोग अरोग्य होते हैं। मोदी ने कहा कि आगरा के लिए जड़ी-बूटी का काम करेगा गंगाजल। आगरा ही नहीं मथुरा के लिए भी बरसों से पानी बड़ी समस्या थी। भूमिगत जल खारा होने से यह पीने योग्य नहीं था। 

उन्होंने कहा कि समय के साथ यमुना का पानी भी इतना दूषित हो चुका है कि यह पीने लायक नहीं रहा। ऐसे में आगरा की प्यास बुझाने के लिए 28 सौ करोड़ से अधिक की गंगाजल योजना समर्पित की गई है। इस योजना में सहयोग के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने जापान का भी धन्यवाद दिया। 

इसके साथ पीएम ने सीवर गृह संयोजन योजना, महिला चिकित्सालय में सौ शैया मैटरनिटी विंग का निर्माण, अछनेरा व खंदौली में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहित 12 योजनाओं का लोकार्पण किया। 

पर्यटन बढ़ने की उम्मीद

मंच पर पीएम, राज्यपाल, सीएम व मंत्रीगण, भाजपा पदाधिकारी - फोटो : अमर उजाला
285 करोड़ की एकीकृत कमांड एवं नियंत्रण केंद्र का निर्माण योजना का शिलान्यास करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि इस योजना के तहत 1200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से शहरभर की मॉनीटरिंग हो सकेगी।

आगरा दर्शन के तहत इनररिंग रोड और आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के बीच प्रस्तावित हेलीपोर्ट योजना का भी पीएम ने शिलान्यास किया। पीएम ने इस योजना के माध्यम से शहर में पर्यटन बढ़ने पर उम्मीद जताई। 

इन योजनाओं का लोकार्पण

लोकार्पण और शिलान्यास पट - फोटो : अमर उजाला
- 2887.92 करोड़ रुपये की गंगाजल योजना।
- 19.95 करोड़ की महिला चिकित्सालय में सौ शैया मैटरनिटी विंग का निर्माण।
- 15.98 करोड़ की आगरा नगर में सीवर गृह संयोजन योजना।
- 15.02 करोड़ की एत्मादपुर से अहारन मार्ग के रेल संपार संख्या 78 सी पर उपरिगामी सेतु।
- 14.64 करोड़ की राजकीय पॉलीटेक्निक, शमसाबाद योजना।
- 8.46 करोड़ की अतिरिक्त फल एवं सब्जी मंडी स्थल बरौली अहीर योजना।
- 7.20 करोड़ की पुलिस लाइन में 200 व्यक्तियों की क्षमता वाली बहुमंजिला बैरक का निर्माण।
- 6.49 करोड़ की बाईंपुर-सिकंदरा आगरा में पशु चिकित्सालय पॉलीक्लिीनिक की स्थापना।
- 5.50 करोड़ की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अछनेरा योजना।
- 5.21 करोड़ की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खंदौली योजना।
- 4.96 करोड़ की तहसील बाह में आवासीय योजना।
- 4.89 करोड़ की एसएन मेडिकल कालेज में प्री फैब्रीकेटेड बायोसेफ्टी क्लास योजना।
विज्ञापन

इन योजनाओं का शिलान्यास

- 285 करोड़ की एकीकृत कमांड एवं नियंत्रण केंद्र का निर्माण योजना।
- 200 करोड़ की एसएन मेडिकल कालेज का उच्चीकरण योजना।
- 40 करोड़ की रक्षा गलियारे का निर्माण।
- 28 करोड़ की पूर्वी ताज नाले के जीर्णोद्धार की योजना।
- 9.02 करोड़ की अरनौटा, पिनाहट मार्ग का चौड़ीकरण योजना।
- 7.94 करोड़ की बाह-ऊदी मार्ग चौड़ीकरण योजना।
- 4.95 करोड़ की हेलीपोर्ट निर्माण योजना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें