फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bundelkhand Expressway : पुलिस ने रोका ट्रैफिक, मैनपुरी में हाईवे पर पांच किलोमीटर लंबा लगा जाम

Sat, 16 Jul 2022 04:22 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जालौन में 296 किलोमीटर लंबे बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का लोकार्पण किया, तो इस दौरान मैनपुरी में वाहनों के पहिये थम गए। नेशनल हाईवे पर वाहन रेंगते नजर आए।
 
विज्ञापन
Bundelkhand Expressway - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के उद्घाटन कार्यक्रम से आमजन को परेशानी उठानी पड़ी। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर इटावा जिले की सीमा में पुलिस ने नेशनल हाईवे पर भारी वाहनों को रोक दिया। इससे मैनपुरी में हाईवे पर जाम की स्थिति पैदा हो गई। करीब चार से पांच किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई।
विज्ञापन

 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया। उद्घाटन कार्यक्रम के मद्देनजर एनएच-2 पर वाहनों का दबाव कम करने के लिए इटावा जिले में जसवंतनगर थाना क्षेत्र में हाईवे पर भारी वाहनों को रोक दिया गया। इस कारण हाईवे पर ट्रकों की लाइन लगी गई। कुछ ही देर में यहां जाम की स्थिति हो गई और बस, कार फंस गईं। इससे पुलिस के हाथ-पैर फूल गए। 

पांच किमी लंबा लगा जाम 

इटावा के जसवंतनगर थाना की जनोई चौकी क्षेत्र से लेकर मीठेपुर तक करीब पांच किलोमीटर क्षेत्र में वाहनों की कतार लग गई। हाईवे पर जाम की स्थिति होते ही थाना पुलिस यात्री वाहनों को निकालने में जुट गई। पुलिस ने रूट डायवर्ट करके दूसरी लेन से यात्री वाहनों को गुजारा। दोपहर तक हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा।
Trending Videos
विज्ञापन

कई वाहन चालकों ने बदला रूट 

एनएच-2 पर यातायात बाधित होने के कारण कई वाहन चालकों ने अपना रूट बदल दिया। कुछ वाहन चालक बरनाहल के रास्ते मैनपुरी और भोगांव होते हुए जीटी रोड से कानपुर के लिए रवाना हो गए। कुल लोगों ने लखनऊ एक्सप्रेस वे का रुख किया। 

सीओ करहल अशोक कुमार ने बताया कि इटावा पुलिस ने हाईवे पर कानपुर की ओर जाने वाले भारी वाहनों का प्रवेश रोक दिया था। इस कारण हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित हुआ था। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें