बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश देते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्नी जशोदा बेन ने कहा बेटियां तीन कुलों का नाम रोशन करती हैं। नूतन राठौर कम उम्र में मेयर का चुनाव जीतकर एक अच्छा काम किया, वह हमेशा आगे बढ़ेंगी। बेटियों को इनसे सीख लेनी चाहिए।
रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्नी जशोदा बेन महावीर नगर में राठौर समाज की ओर से समाज के पार्षद एवं मेयर के आयोजित स्वागत समारोह में शामिल हुईं। जशोदा बेन ने कुछ गुजराती भाषा में तो कुछ हिंदी में बात कही।
उन्होंने कहा बेटियों को आगे बढ़ाने की पहल करनी चाहिए। बेटियों को बचाओ और उन्हें पढ़ाओ। बेटियां अपने मायका, ससुराल और ननिहाल तीन कुलों का नाम रोशन करती हैं। जशोदा बेन के साथ उनके भाई अशोक राठौर भी थे। राठौर समाज की ओर से मेयर नूतन राठौर ने प्रधानमंत्री की पत्नी जशोदा बेन को चांदी का मुकुट पहनाया गया।