संकल्पबद्घ होकर आगे बढ़ें जिस उद्देश्य के लिए एकत्रित हुए हैं उसे हासिल करें। संबोधन के आखिर में पीएम मोदी ने जनता से भारत माता की जय के नारे लगवाकर अपना भाषण समाप्त किया।
11 सितम्बर का आज का दिन और विशेष है। एक सदी पहले आज के दिन स्वामी विवेकानंद जी ने शिकागो में ऐतिहासिक भाषण दिया। उस भाषण ने भारत की परम्पराओं को गहराई से समझा। आज के ही दिन दुर्भाग्य से अमेरिका में बड़ा आतंकी हमला किया कि दुनिया दहल गई। आज आतंकवाद एक विचारधारा बन गई है। ये ग्लोबल समस्या है। जिसकी मजबूती जड़ें हमारे पड़ोस में फल फूल रही हैं। आतंकवादियों को पनाह और प्रशिक्षण देने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जरूरत है। भारत इस चुनौती से निपटने के लिए पूरी तरह से सक्षम है।
मथुरा और पूरा बृज आध्यात्म और आस्था का स्थान है। यहां हैरिटेज टूरिज्म की असीम संभावनाएं हैं। खुशी है कि योगीजी की सरकार इस दिशा में काम कर रही है। मथुरा, नंदगांव, गोवर्धन, बरसाना में अनेक प्रोजेक्ट का उद्घाटन और शिलान्यास किया गया है। ये योजनाएं पूरे देश के टूरिज्म को बहुत ताकत देने वाली हैं।
51 करोड़ गाय, भैंस, बकरी और सुअरों को साल में दो बार टीके लगाए जाएंगे। टीकाकरण वाले पशुओं को यूनिक आईडी देकर टैग लगाया जाएगा। पशुओं को स्वास्थ्य कार्ड भी जारी किया जाएगा।
पशुधन को लेकर सरकार गंभीर है। सौ दिन में जो कड़े फैसले लिए गए उनमें से एक पशुओं के टीकाकरण से जुड़ा है। राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम और कृत्रिम गर्भाधान की शुरुआत हुई। पशु बार-बार बीमार ना हो, किसान को ज्यादा खर्च ना करने पड़े।
13 हजार करोड़ रुपये के बड़े अभियान की शुरुआत की गई। एफएमडी फुट एंड माउड डिसीज का व्यापक अभियान आरंभ कर रहे हैं। मुंहपका की बीमारी से मुक्ति का ये अभियान है।
दक्षिण अफ्रीका के रंबाडा का उदाहरण देते हुए पीएम ने कहा कि वहां गांव में लोगों को गाय भेंट में दी जाती हैं। गांव में गाय, पशुपालन और दुग्ध उत्पादन इकोनॉमी का आधार बने हैं। पहली बछड़ी को सरकार लेती हैं और उन्हें सौंपती हैं जिनके पास पशु नहीं है।
पीएम मोदी ने कहा कि आज गाय का नाम सुनकर लोगों के बाल खड़े हो जाते हैं। ओम नाम सुनकर लोगों के बाल खड़े हो जाते हैं। जल जीवन मिशन के बारे में पीएम मोदी ने कहा कि जल संरक्षण पर बल दिया जा रहा है। इसका लाभ गांव में रहने वाले किसानों को मिलेगा। पानी पर खर्च कम होने का मतलब है कि उनकी बचत बढ़ेगी। किसानों की आय बढ़ाने में अन्य व्यवस्याओं का भी बहुत महत्व है।
कचरे से कंचन की सोच ही हमारे पर्यावरण की रक्षा करेगी। आस पास के वातावरण को स्वच्छ बनाएगी। अपनी आदतों में भी हमें परिवर्तन करने होंगे। कहा कि हमें यह तय करना है कि जब भी दुकान, बाजार में खरीदने के लिए जाएं तो साथ में अपना थैला, बैग अवश्य ले जाएं। पैकिंग के लिए दुकानदार प्लॉस्टिक का उपयोग कम से कम करें ये भी करना होगा। सरकारी कार्यक्रमों में भी प्लॉस्टिक की बोतलों के बजाए मिट्टी के बर्तनों या मेटल की व्यव्स्था हो।
स्वच्छता ही सेवा के पीछे यही भावना जुड़ी है। प्लास्टिक से होने वाली समस्या समय के साथ गंभीर होती जा रही हैं। प्लास्टिक पशुओं की मौत का कारण बन रही हैं। नदियां, झीलों और तलाबों में रहने वाले जीवों का प्लास्टिक निगलने के बाद जिंदा बचना मुश्किल हो रहा है। सिंगल यूज प्लास्टिक से छुटकारा पाना ही होगा। हमें ये कोशिश करनी है कि इस वर्ष दो अक्टूबर तक अपने घरों, दफ्तर, कार्यक्षेत्रों को सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्त करें।
पशुओं के स्वास्थ्य, संवर्धन और डेयरी उद्योग से जुड़ी योजनाएं भी शुरू, मथुरा के इंफ्रास्ट्रकचर का उद्घाटन भी हुआ। मथुरावासियों को इसके लिए बहुत बहुत बधाई। स्वच्छता की सेवा अभियान की शुरुआत हुई है। बृज भूमि के साथ आज कोटि कोटि किसान टेक्नोलॉजी से जुड़े हैं। 2 अक्टूबर को देश महात्मा गांधी का पर्व मनाएगा।
कालिंदी, वैजयंती माला, मयूर पंख, कदम की छांव, बांस की बांसुरी, धेनू के बिना श्रीकृष्ण की तस्वीर पूरी नहीं हो सकती। दूध, दही, माखन के बिना बाल गोपाल की कल्पना कोई नहीं कर सकता है। प्रकृति, पर्यावरण और पशुधन हमेशा से भारत के आर्थिक चिंतन का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है। हम नए भारत की तरफ आगे बढ़ रहे हैं।
पीएम मोदी ने कहा कि नए जनादेश के बाद कान्हा की नगरी में पहलीबार आने का सौभान्य प्राप्त हुआ। पूरे उत्तर प्रदेश का भरपूर आशीर्वाद मुझे और तमाम साथियों को मिला। उन्होंने शीष झुकाकर आभार व्यक्त किया। कहा कि सौ दिन में हमने अभूतपूर्व काम करके दिखाया।
वेटरनेरी विवि में पशु आरोग्य मेले में पीएम मोदी ने 150 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया। बदन दबाकर उन्होंने देश में पशुओं के लिए विभिन्न योजनाओं का शुभारंभ किया।पीएम मोदी ने बृज की माटी को प्रणाम करते हुए सभी बृजवासियों का राधे-राधे से अभिभावदन किया।
मंच से योगी आदित्यनाथ ने मंच से भगवान कृष्ण की जन्मभूमि से पीएम मोदी का स्वागत किया। सीएम योगी ने कहा कि स्वच्छता की सेवा की शुरुआत मथुरा की धरती से हो रही है। 2014 में पीएम पद को ग्रहण करने के बाद देश के किसानों के लिए लक्ष्य निर्धारित किया था कि किसानों की आय दोगुना करने और उनके हितों के लिए कार्य किया जाएगा। अनेक कार्यक्रम किसानों के हित में लागू हुए हैं।
मुख्य मंच पर मंत्री गिरिराज सिंह, प्रदेश सरकार के मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण, ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, गजेंद्र सिंह शेखावत, मथुरा के सांसद हेमा मालिनी मौजूद हैं।
प्रदर्शनी का अवलोकन करने के लिए पीएम मोदी ने कई चीजों की जानकारी ली। गौ मूत्र से बनने वाले उत्पादों के बारे में जाना। गायों की नस्लों के बारे में जानकारी ली। आईसीआर ने कौन सी नई तकनीकि विकसित की हैं ये जानकारी दी गई। राष्ट्रीय गोकुल मिशन के द्वारा पशुओं का संवर्धन किया जा रहा है। पशु चारे को किस तरह से उगाया जाए ये प्रदर्शनी में शामिल है। पीएम मोदी एक हजार 59 करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास करने के लिए मंच की ओर पहुंचे।
इस दौरान गायों के पेट से पॉलीथिन निकालने का लाइव ऑपरेशन देखकर पीएम मोदी भावुक हो गए। वहीं योगी के चेहरे पर भी दर्द छलका। जो महिलाएं रोजाना कूड़ा बीनने का काम करती हैं पीएम मोदी ने उन महिलाओं से जाना कि किस तरह से कूड़े से प्लास्टिक को अलग किया जाता है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मथुरा में हैं। पीएम मोदी ने भारत को दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में विश्व का अग्रणी देश बनाने की मुहिम की शुरुआत की। पीएम मोदी ने सबसे पहले वेटरनेरी विश्वविद्यालय में पशु आरोग्य मेले का उद्घाटन किया। पीएम मोदी ने मेले का निरीक्षण किया। इसके बाद पशु पालन और इससे जुड़े अन्य विभागों की परियोजनाओं को देखा। पीएम मोदी के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी हैं। पीएम मोदी ने गायों की नस्ल के बारे में भी जानकारी ली है।