फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुराः ब्रज को छोड़कर गाजियाबाद से बुलाई पूजन की गाय, पीएम मोदी ने लगाया तिलक

Thu, 12 Sep 2019 05:00 AM IST
Abhishek Saxena दिनेश शर्मा, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मोदी - फोटो : ani
विज्ञापन
मथुरा के वेटरनेरी विश्वविद्यालय में पशु आरोग्य मेला का शुभारंभ करने से पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गाय का पूजन किया। उन्होंने गाय के तिलक लगाकर शॉल ओढ़ाई।
विज्ञापन


वहीं, प्रधानमंत्री द्वारा जिस गाय का पूजन किया गया, वह गाय ब्रज क्षेत्र की नहीं बल्कि गाजियाबाद स्थित हेता संस्था द्वारा संचालित की जा रही गोशाला से आई थी।

15 दिन के बच्चे के साथ आई साहीवाल प्रजाति की यह गाय 12 लीटर दूध देती है। तीन मिनट तक गो पूजन करने के बाद प्रधानमंत्री ने देशी गाय की उत्तम नस्ल की गाय के बारे में पशुपालन विभाग के एडी डॉ. एसके मलिक से जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने गाय के बच्चे को भी खूब सहलाया। इस दौरान गाय के बारे में जानकारी भी की गई। गाजियाबाद स्थित गोशाला संचालक असीम रावत ने बताया कि एक हफ्ते पहले पशुपालन के अधिकारियों ने अच्छी नस्ल की साहीवाल गाय लाने को कहा था। 

प्रधानमंत्री द्वारा गाय पूजन होने की बताया तो वह तैयार हो गए। अब सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि मथुरा की गोशालाओं से गाय क्यों नहीं ली गई। इससे साफ है कि यहां की गोशालाओं में कोई अच्छी नस्ल की गाय नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें