फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं सुना पीएम का संबोधन, तो कहीं हवा में उड़ाया आदेश

विज्ञापन
24एमएनपी-14-विकास भवन में प्रधानमंत्री के संबोधन को सुनते अधिकारी - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। पंचायती राज दिवस पर शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानों को संबोधित किया। लॉकडाउन में प्रधानों ने अपने-अपने घरों में प्रधानमंत्री का संबोधन सुना। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी जिला, ब्लॉक व ग्राम पंचायत स्तरों पर लाइव प्रसारण के लिए आदेशित किया था। आदेश के बाद भी सदर ब्लॉक में इसके लिए व्यवस्था नहीं की गई।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुबह 11 बजे से 12 बजे तक संबोधन के साथ ही देश भर के प्रधानों से संवाद किया। मुख्य विकास अधिकारी नगेंद्र शर्मा की उपस्थिति में विकास भवन के आंबेडकर सभागार में प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना गया। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने प्रधानमंत्री को सुना। जिला पंचायत राज अधिकारी स्वामीदीन, परियोजना निदेशक रंजीत सिंह, समाज कल्याण अधिकारी डॉ. इंद्रा सिंह, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी यश कुमार वर्मा व कर्मचारी मौजूद रहे। ब्लॉक कुरावली, सुल्तानगंज, बेवर में भी प्रसारण दिखाया गया। सदर ब्लॉक में 11 बजे से 12 बजे तक प्रधानमंत्री का संबोधन होना था। यहां 11.45 बजे तक इसकी कोई व्यवस्था नहीं कराई गई। खंड विकास अधिकारी विमला देवी से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अभी इंतजाम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें