फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कैलाश मठ गुरुकुल के छात्र नवरत्न को पीएम ने सम्मानित किया

Sat, 24 Feb 2024 12:23 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सोरोंजी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काशी सांसद संस्कृत प्रतियोगिता में उत्तीर्ण छात्रों को पुरस्कृत किया। काशी में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री ने भविष्य में गुरुकुल एवं संस्कृत जैसी पवित्र भाषा के दूरगामी लक्ष्यों को पूरा करने का अनुरोध किया। इसी क्रम में काशी सांसद संस्कृत प्रतियोगिता में उत्तीर्ण वराह मंदिर के महामंडलेश्वर स्वामी आशुतोषानंद गिरि द्वारा संरक्षित कैलास मठ के छात्र नवरत्न को उन्होंने पुरस्कृत किया तथा उनका मनोबल बढ़ाया। इस अवसर पर मठ के आचार्य जितेंद्र तिवारी ने कहा कि हमारे मठ में छात्रों को संस्कृत भाषा, साहित्य, धर्म, वेद, उपनिषद संबंधी शिक्षा नि:शुल्क दी जाती है। हम आशा करते हैं कि हमारे मठ से नवरत्न जैसे छात्र निकले और देश दुनिया में गुरुकुल एवं संस्कृत जैसी समृद्ध भाषा का मान बढ़ाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें