फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: संचारी रोग अभियान को सफल बनाने का संकल्प

Fri, 27 Jun 2025 11:43 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
कासगंज के कलेक्ट्रेट सभागार में संचारी रोग अ​भियान को सफल बनाने ​के लिए अ​धिकारियों को शपथ दिला
विज्ञापन
कासगंज। जिले में 1 से 31 जुलाई तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत 11 से 31 जुलाई तक दस्तक अभियान चलेगा। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई संचारी रोग नियंत्रण दस्तक अभियान की द्वितीय अंतर विभागीय टास्क फोर्स की बैठक में अधिकारियों ने संचारी रोग अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।जिलाधिकारी मेधा रूपम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि गांव-गांव शहर शहर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। लोग मच्छरजनित बीमारियों से सुरक्षित रह सके इसके लिए उन्हें जागरूक किया जाएगा। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग, पंचायती राज विभाग, नगर पालिका, नगर पंचायतों को संचारी रोग अभियान को सफल बनाने एवं विशेष स्वच्छता के कार्यक्रमों को संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विशेष स्वच्छता अभियान संचालित करते हुए गलियों और मोहल्लों में नालियों की विशेष सफाई पर अधिक ध्यान दिया जाए। फॉगिंग एवं एंटी लार्वा का छिड़काव ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने पंचायती राज विभाग को निर्देश दिए कि जनपद में स्वच्छता का विशेष प्लान तैयार करते हुए उसे अंतिम रूप प्रदान किया जाए ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता अभियान संचालित किया जा सके। इस कार्यक्रम को सफल बनाए जाने के लिए सभी विभागों की सक्रियता जरूरी है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए कि पशुओ में होने वाली बीमारी की रोकथाम के लिए टीकाकरण एवं पशुओं में होने वाली बीमारियों का प्रचार-प्रसार कराकर लोगो को जागरूक किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें