फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लीज सर..मेरी 25 अप्रैल को शादी है, आप ड्यूटी काट दें..

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। ड्यूटी कटवाने के लिए एक प्रोफेसर ने जिला निर्वाचन कार्यालय में खुद की शादी कार्ड लगाया। शादी का कार्ड देखकर सहज किसी को विश्वास नहीं हुआ। इस पर प्रोफेसर ने अफसरों से अपनी मंगेतर तक से बात करा दी। मंगेतर बोली, प्लीज सर मेरी इन्हीं से 25 अप्रैल को शादी है। ड्यूटी काट दें। आपको विश्वास नहीं हो तो मैं हल्दी वाले दिन की फोटो आपको भेज दूंगी। यह सुनकर अधिकारी भी हैरान रह गए। इसके बाद प्रोफे सर की ड्यूटी काटी गई।
विज्ञापन

यह हाल सिर्फ आरओ, एआरओ बनाए गए प्रोफेसर और अफसरों का ही नहीं अपितु पंचायत चुनाव में पीठासीन अधिकारी, पीटू बनाए गए कर्मचारियों से लेकर पुलिस विभाग तक का हाल है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के समय सहालग हैं। 22 अप्रैल से शादियां शुरू हो रही है और इनका क्रम मई के अंत तक चलेगा। फिरोजाबाद में चुनाव 26 अप्रैल को तीसरे चरण में है।
एक ही चरण में चुनाव होने और केंद्रीय कर्मचारियों को चुनाव ड्यूटी में नहीं लगाए जाने के कारण कर्मचारियों की कमी अफसरों की परेशानी बढ़ा रही है। प्रशासन को करीब दस हजार से अधिक कर्मचारियों की जरूरत है लेकिन जिले में शिक्षामित्रों को मिलाकर 13 हजार के करीब कर्मचारी है। कुछ निर्वाचन कार्यालय से अटैच कर दिए गए तो कुछ को ब्लॉकों में निर्वाचन सामग्री एवं मत पेटिकाओं आदि का वितरण कराने में तैनात किया जाएगा। 312 कर्मचारियों ने पहले ही अस्वस्थ होने की जानकारी दे दी।
विज्ञापन

इसके कारण कर्मचारियों की ड्यूटी काट पाना प्रभारी अधिकारी कार्मिक सीडीओ चर्चित गौड़ के लिए भी मुश्किल हो रहा है। कुछ नए मामले ड्यूटीपत्र जारी होते ही आना शुरू हो गए। सबसे अधिक परेशान वे कर्मचारी हैं जिनकी 24, 25, 26 एवं 27 अप्रैल को शादियां हैं। वह मैरिज होम, बैंडवाजे, हलवाई एवं सामान की बुकिंग तक की पर्चियां लेकर ड्यूटी कटवाने को पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें