मैनपुरी। पंडित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में शनिवार को जूनियर बालक वर्ग एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शॉटपुट थ्रो, डिस्कस थ्रो, लंबीकूद, भाला फेंक आदि खेलों में प्रतिभा दिखाई।
शॉटपुट थ्रो में पवन ने प्रथम, अंकुल ने द्वितीय और आकाश ने तृतीय स्थान पाया। डिस्कस थ्रो में आशुतोष यादव ने प्रथम, अनुज गुप्ता ने द्वितीय और संदीप ने तृतीय स्थान। लंबीकूद में युवराज ने प्रथम, सीटू ने द्वितीय और संदीप ने तृतीय स्थान पाया। भालाफेंक में विशेष ने प्रथम, गुलशन ने द्वितीय और यश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। उद्घाटन जिला युवा कल्याण अजय यादव ने किया। उप क्रीड़ाधिकारी सुनील कुमार सिंह, सौरभ पाराशर, पुनीत शाक्य,रामअवतार, रमेश चंद्र, अनंत आदि मौजूद रहे।