मैनपुरी। दीवानी परिसर में शनिवार को प्रभारी जिला जज वंशबहादुर यादव की देखरेख में राष्ट्रीय लोक अदालत में समझौते के आधार पर 26026 मामले निपटाए गए। प्रधान न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय अनिल कुमार ने 49 वैवाहिक वादों का समझौते के आधार पर निस्तारण किया।
दीवानी परिसर में लगाई गई लोक अदालत का प्रभारी जिला जज वंशबहादुर यादव, लोक अदालत के नोडल अधिकारी एफटीसी जज राजेश कुमार मिश्रा, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव गौरव प्रकाश ने निरीक्षण किया। लोक अदालत में न्यायिक अधिकारियों ने सूचीबद्ध मामले आपसी समझौते से निस्तारित किए। अपर जिला जज प्रथम वंश बहादुर यादव, स्पेशल जज एससी/एसटी एक्ट मुनव्वर जहां, स्पेशल जज डकैती चंपत सिंह, सपेशल जज ईसी एक्ट पूनम राजपूत, एफटीसी प्रथम अनीता ने मामले निपटाए। प्रधान न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय अनिल कुमार, सीजेएम भूलेराम, सिविल जज नम्रता सिंह, स्पेशल न्यायिक मजिस्ट्रेट राजाराम भारती, एसीजेएम अमित सिंह, सत्येंद्र कुमार चौधरी, रवी कुमार सागर, प्रियंका वर्मा, आयुषी पांडेय, शिखा चौधरी, रचना रावत, सत्या चौधरी, प्रशांत वर्मा, रोबिन कुमार, कुनाल कुल भास्कर ने समझौते से मामले निस्तारित किए।
मोटर दुर्घटना में 3.60 करोड़ का मुआवजा
मोटर वाहन दुर्घटना बीमा न्यायाधिकरण के पीठासीन अधिकारी पीएन राय ने ब्लाक परिसर स्थित न्यायाधिकरण में मोटर दुर्घटना केे मामले समझौते से निपटाए। मोटर दुर्घटना के 68 मामलों में वाहन की बीमा कंपनियों तथा पीड़ितों के बीच समझौता कराकर 3.60 करोड़ रुपये का मुआवजा दिलाया। बीमा कंपनियों के अधिकारी भी मौजूद रहे। लोक अदालत में बैंकों ने 718 मामलों में 10.51 करोड़ रुपये में समझौता किया। एआरटीओ ने 1500 मामले निपटाए। वन विभाग ने 32 मामले निस्तारित किए। अधिशासी अभियंता विद्युत ने 1997 मामले समझौते से निपटाए। यातायात पुलिस ने 527 मामलों में 1.31 लाख जुर्माना वसूल किया।