फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद खेल महाकुंभ: भाला फेंक और गोला फेंक सहित इन प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन, सांसद ने ली सलामी

Fri, 16 Feb 2024 09:50 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

सांसद राजवीर सिंह व उनकी पत्नी पूर्व विधायक प्रेमलता ने दौड़ प्रतियोगिता में हरी झंडी दिखाकर खेलों का शुभारंभ किया। उन्होंने खिलाड़ियों के मार्च पास्ट की सलामी ली।
 
विज्ञापन
खेल प्रतियोगिता
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज के सोरोंजी में सांसद खेल महाकुंभ का आयोजन स्पोर्ट्स स्टेडियम पर किया गया। सांसद राजवीर सिंह व उनकी पत्नी पूर्व विधायक प्रेमलता ने गुब्बारे छोड़कर खेलों का आगाज किया। दौड़ प्रतियोगिता में हरी झंडी दिखाकर खेलों का शुभारंभ किया। उन्होंने खिलाड़ियों के मार्च पास्ट की सलामी ली। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी सुधा वर्मा एवं सीडीओ सचिन ने सांसद व अन्य अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन


सांसद ने कहा कि खेलों में हार या जीत निश्चित हैं। लेकिन महत्वपूर्ण यह है कि खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया जाए। उन्होंने कहा कि खेलों से भाईचारा बढ़ता है। प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं में निखार आता है। स्पोर्ट्स स्टेडियम में 800 व 400 मीटर दौड़, भाला फेंक, गोला फेंक, लंबी कूद, कबड्डी, खो-खो सहित अन्य खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। जिसमें खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सांसद ने पुरस्कृत कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें