आगरा। महाराष्ट्र के नासिक में 25 से 28 जून तक आयोजित होने वाली 14वीं राष्ट्रीय पेंचक सिलाट प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए उत्तर प्रदेश का दल मंगलवार को राजधानी एक्सप्रेस से रवाना हो गया।
सचिव, जिला पेंचक सिलाट संघ आगरा किरण कश्यप ने बताया कि प्रतियोगिता में सीनियर गदा, मचान, प्री-टीन, सब जूनियर एवं जूनियर वर्ग के मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। प्रदेश के लगभग 30 खिलाड़ियों के दल में आगरा के पांच खिलाड़ियों को भी स्थान मिला है। इनमें देविक, तबरीशा, हिमाक्षी, श्रेयांश व वेदांत शामिल हैं। इन खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर के लिए अपना चयन सुनिश्चित किया था।