फोटो 23 पुरस्कार और प्रमाण पत्र के साथ खेल स्पर्धा के विजेता खिलाड़ी। स्रोत विभाग
मैनपुरी। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग के तत्वावधान में शनिवार को पंडित जवाहर लाल नेहरु स्टेडियम में विधान सभा स्तरीय विधायक खेल स्पर्धा का आयोजन किया गया। खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष ममता राजपूत ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं की उन्नति का एक रास्ता है। बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल प्रतिभा निखारने पर भी ध्यान देना चाहिए। बालिका वर्ग की सब जूनियर गोला फेंक में प्रिंसी ने प्रथम और डिंपल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग गोला फेंक में श्रद्धा भदौरिया ने प्रथम स्थान पर रहीं। जूनियर 100 मीटर दौड़ में स्वार्थी पहले स्थान पर रहीं। वहीं, सीनियर बालक वर्ग में देव सिंह ने प्रथम, अनुज ने द्वितीय और आदित्य ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वॉलीबाल प्रतियोगिता में मैनपुरी की टीम विजेता बनी। जिला युवा कल्याण अधिकारी विकास यादव, क्रीड़ा अधिकारी साधना सिंह और खंड विकास अधिकारी कुरावली सुनील कुमार ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए। संचालन सर्वेश दुबे ने किया।