फोटो8 मृतक शिव शंकर गुप्ता का फाइल फोटो
मैनपुरी। यदुवंश नगर के एक व्यवसायी का शव शनिवार सुबह घर से करीब 300 मीटर दूर आम के पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटका मिला। परिजन ने हत्या की आशंका व्यक्त की है। पुलिस ने मौत की वजह जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला यदुवंश नगर निवासी शिव शंकर गुप्ता (55) घर में ही खादयान खरीद बिक्री का व्यवसाय करते थे। शनिवार सुबह वह दूध लेकर आने की बात कह कर घर से निकले थे, करीब 9.30 बजे स्थानीय लाेगों ने परिजन को व्यवसायी का शव पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटका होने की जानकारी दी। भतीजा अभिनय गुप्ता व अन्य परिजन मौके पर पहुंचे, भतीजे ने बताया कि चाचा के पैर जमीन से छू रहे थे। मौत पर उन्हें संदेह है, हो सकता है कि किसी ने हत्या की हो। कोतवाली पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है। सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।