फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन के रनिंग रूम की छत से गिरा प्लास्टर, बाल-बाल बचे तीन टीटीई; वीडियो वायरल

Thu, 19 Feb 2026 08:16 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

टीटीई आराम करने के लिए रनिंग रूम में बेड पर लेटे थे। तभी अचानक से छत से प्लास्टर गिरना शुरू हो गया। इससे रनिंग रूम में अफरा-तफरी मच गई। टीटीई बुरी तरह से घबरा गए। मामले में जांच शुरू हो गई है।
विज्ञापन
गिरा प्लास्टर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन पर बने रनिंग रूम की छत से प्लास्टर गिरने की घटना को डीआरएम ने सख्ती से लिया है। रेस्ट रूम का निर्माण दो महीने पूर्व ही हुआ था। रनिंग रूम में 3 यात्रा टिकट परीक्षक (टीटीई) आराम करने पहुंचे थे। तभी अचानक छत का प्लास्टर भरभरा के नीचे गिर पड़ा। घटना 14 फरवरी की है। बृहस्पतिवार को घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन आगरा फोर्ट पर गतिशक्ति यूनिट ने दो महीने पूर्व रनिंग रूम का कार्य पूरा किया था। इसका लोकार्पण 2020 में हुआ था। जानकारी के अनुसार 14 फरवरी के दिन कोटा मंडल के तीन टीटीई आराम करने के लिए रनिंग रूम में बेड पर लेटे थे। तभी अचानक से छत से प्लास्टर गिरना शुरू हो गया। इससे रनिंग रूम में अफरा-तफरी मच गई। टीटीई बुरी तरह से घबरा गए। 

 
Trending Videos
विज्ञापन

हालांकि तीनों में किसी को चोट नहीं आई है, लेकिन हादसे से टीटीई दहशत में आ गए। वीडियो वायरल होने के बाद डीआरएम गगन गोयल ने दंडात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि इस मामले की जांच शुरू हो गई है। दोषियों पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस घटना से किसी को चोट नहीं लगी है।

ईदगाह में गिरा प्लास्टर
दिसंबर 2025 में ईदगाह रेलवे स्टेशन के वेटिंग रूम की छत से प्लास्टर गिरा था। जिसमें दो महिला यात्रियों के सिर गंभीर चोटें आ गई थीं। इस हादसे की जांच के आदेश दिए गए थे, लेकिन इसके बावजूद भी घटिया निर्माण होना बंद नहीं हो रहा है।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें