फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरा करना है संकल्प, लक्ष्य से आगे बढ़ा रहे कदम

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। दूसरे दिन भी पौधरोपण अभियान चला। स्कूलों और सरकारी दफ्तरों में निर्धारित लक्ष्य से अधिक पौधे रोपित करने के लिए जिम्मेदारों ने पौधरोपण किया। दिनभर चले अभियान की रिपोर्ट संबंधित विभागों ने वन विभाग को दी है।
विज्ञापन

रविवार को संयुक्त पौधरोपण अभियान में जिले भर में लक्ष्य के अनुसार वन विभाग और संभी संबंधित विभागों ने पौधेरोपित किए, लेकिन सभी विभागों का संकल्प है कि जितना भी लक्ष्य आवंटित हुआ है उससे अधिक पौधे रोपित करने के बाद अब नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे। इसी संकल्प को पूरा करने के लिए सोमवार को भी जिम्मेदारों ने संजीदगी दिखाई।
वन विभाग के अलावा अन्य सभी विभागों ने सोमवार को भी पौधेरोपित कराए। साथ ही सभी पौधों की जियो टैगिंग भी करवाई जाएगी। वन विभाग तीन दिन में टैगिंग पूरी करने का भी दावा कर रहा है।
विज्ञापन

निर्धारित लक्ष्य पूरा हो चुका है। उसकी रिपोर्ट भी शासन को भेज दी है। शासन से जो लक्ष्य निर्धारित हुआ था। उससे अधिक लक्ष्य जिलाधिकारी के निर्देश पर तय किया गया है। जिले में तय किया गया लक्ष्य जल्द पूरा कर लिया जाएगा। - दिवाकर वशिष्ठ, डीएफओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें