फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सुरक्षा के लिए पुलिस का प्लान

Wed, 28 Jun 2017 10:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
आगरा लखनऊ एकसप्रेस वे
विज्ञापन
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक के बाद एक वारदात से टेंशन में आए पुलिस अफसरों ने आज से कानवाई योजना लागू कर दी है। इसके तहत दस-दस वाहनों को एक  साथ भेजा जाएगा। इनके साथ पुलिस की सुरक्षा भी रहेगी। फिलहाल यह 40 किलोमीटर के पूरे आगरा क्षेत्र में लागू की गई है।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि  जल्द ही इसे एक्सप्रेसवे के अंतर्गत आने वाले अन्य नौ जिलों में भी लागू कर दिया जाएगा। कानवाई योजना दस साल पहले तक खूब चलती थी। सुनसान रास्तों पर वाहनों को अकेले नहीं जाने दिया जाता था। रास्ते के शुरू में ही बैरियर लगाकर आठ-दस वाहनों का काफिला बनाया जाता था। 
इनके साथ पुलिस की एक जीप रहती थी। अब इसे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर लागू किया गया है। यह दोनों ओर से रहेगी। एक्सप्रेसवे आगरा से शुरू होता है। यहां फतेहाबाद रोड पर इनर रिंग रोड से प्रवेश करते ही कानवाई लगेगी। दूसरी ओर फतेहाबाद टोल प्लाजा से कानवाई लगाई जाएगी। दोनों ओर बैरियर लगेंगे। दोनों ओर से वाहनों का काफिला एक साथ चलेगा। दोनों के साथ पुलिस की एक एक जीप रहेगी।
विज्ञापन


हालांकि कानवाई लागू होने से एक्सप्रेस वे का सफर धीमा हो गया है। रात को बहुत कम वाहन चलते हैं। ऐसे में पुलिस वाहनों को बैरियर तक तब तक रोककर रखेगी जब तक उनकी संख्या दस न हो जाए। जाहिर है। समय अधिक लगेगा।

इसके बाद काफिले में चलने में रफ्तार भी कम रहेगी। आगरा के एसएसपी दिनेश चंद दुबे ने बताया कि आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए कानवाई शुरू की जा रही है। वाहनों के साथ पुलिस की सुरक्षा रहेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें