फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: आगरा के यातायात के लिए प्लान पर प्लान, नहीं हो रहा जाम का समाधान

Mon, 23 Sep 2024 09:11 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के  रामबाग चौराहे पर सुधार के लिए नया प्लान आज से लागू होने जा रहा है। ये पहली बार नहीं हो रहा है। हर बार प्लान बनते हैं, लेकिन यातायात में सुधार नहीं हो पा रहा है। 
 
विज्ञापन
रामबाग चौराहा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में यातायात सुधार के लिए अब रामबाग चौराहे से टेढ़ी बगिया के बीच प्लान सोमवार से लागू किया जा रहा है। लेकिन इसके पहले लागू किए गए यातायात पुलिस के प्लान फेल रहे हैं। फौरी तौर पर बनाकर लागू किए जाने वाले प्लान के कारण लोगों की समस्याएं और बढ़ जाती हैं।
विज्ञापन




 

अब यातायात पुलिस ने रामबाग चौराहे से टेढ़ी बगिया (हाथरस- अलीगढ़ हाईवे) पर रोजाना की जाम की समस्या से निपटने के लिए सोमवार से नया प्लान लागू करने का फैसला किया है। लागू होने वाले नए प्लान में रामबाग फ्लाईओवर के नीचे बैरियर लगाए गए हैं। इसमें रामबाग पर उतरकर ऑटो और बस में सवार होने वाले पैदल यात्रियों के लिए अलग से रास्ता बनाया गया है। रविवार को अवकाश के दिन इसका ट्रायल भी किया गया, लेकिन निजी और रोडवेज बसों के सड़क पर ही रुकने के कारण जाम के हालात हो गए। यहां पर यातायात पुलिसकर्मी व गार्ड्स की ड्यूटी लगाई जाएगी, ताकि लोग जाम में नहीं फंसे।
 

परिवहन समिति के सदस्य देवेंद्र गुप्ता का कहना है कि जब तक पुलिस, प्रशासन के साथ ही स्थानीय व्यापारियों के सहयोग से प्लान नहीं तैयार करेगा, तब तक यही हालात रहेंगे। लोगों का सहयोग जरूरी है। आगरा गुड्स कैरियर के अध्यक्ष दीपक शर्मा का कहना है कि शहर के ट्रैफिक में सुधार के लिए नियमों को सख्ती से लागू करना होगा। सिर्फ प्लान बना देने से ही काम नहीं चलेगा। अधिकारी बदलते ही प्लान गायब हो जाते हैं।

 
विज्ञापन

इसके पहले भी बने प्लान, लेकिन नहीं हो सके सफल
- बोदला चौराहे पर जाम से निपटने के लिए ऑटो-ई-रिक्शा को पंक्तिबद्ध करके लगवाने के बाद यहां अतिक्रमण हटाए गए। कुछ दिन सुचारु रहा फिर प्रयोग फेल हो गया। अब इस चौराहे पर जाम के हालात रहते हैं।
- पुराने शहर में कोतवाली से हींग की मंडी के बीच जाम से निपटने के लिए लोडर वाहनों का प्रवेश दिन में बंद कर दिया। अतिरिक्त ड़्यूटी लगाईं गई, लेकिन कुछ दिन बाद अब पुराने जैसे हालात बन चुके हैं।
- इसी तरह सिकंदरा चौराहा, भोगीपुरा, शाहगंज में भी यातायात सुधार के लिए प्लान बनाए गए। लेकिन यह सभी कुछ समय बाद असफल हो गए।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें