फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कोर्ट में सुनवाई के दौरान बेहोश होकर गिरा वादी

Sat, 18 May 2024 05:45 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। दीवानी कोर्ट परिसर में शुक्रवार की सुबह मुकदमे की तारीख करने आए वादकारी की कोर्ट परिसर में हालत बिगड़ गई। वह फर्श पर गिर पड़े। इस पर मजिस्ट्रेट खुद मदद करने आगे आए। यह देखकर अधिवक्ता व अन्य वादकारियों ने रक्तचाप को सामान्य करने के लिए मालिश की। इसके बाद अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर है।गैलाना, सिकंदरा निवासी महेश कुमार का स्पेशल कोर्ट में चेक बाउंस का मुकदमा चल रहा है। शुक्रवार को सुबह करीब सात बजे वह अपने अधिवक्ता के साथ कोर्ट में तारीख करने आए थे। इस दरम्यान दूसरे मुकदमे की कार्यवाही चल रही थी। वह अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। मुकदमे में बहस होनी थी। इसी बीच गर्मी के कारण उनका रक्तचाप बढ़ गया। पसीने आने के बाद उन्हें घबराहट हुई और वह फर्श पर गिर गए। यह देखकर कोर्ट में मौजूद मजिस्ट्रेट कुर्सी छोड़कर मदद करने पहुंच गए। इसके बाद वकीलों व अन्य वादकारियों ने उनके सीने पर पंपिंग और मालिश की। कुछ देर में ही होश में आने पर महेश के परिजन को सूचना देने के बाद उन्हें निजी अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें