फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गड्ढे में भरी मिट्टी, 48 घंटे बाद भी नहीं बनाई सड़क

विज्ञापन
बीच सड़क से बैरिकेडिंग नहीं हटाई गई है।
विज्ञापन
आगरा। सिकंदरा-बोदला रोड पर हंस सत्संग आश्रम के सामने सीवर लाइन के पास धंसी सड़क की 48 घंटे बाद भी मरम्मत नहीं हो सकी है। नगर निगम ने गड्ढे में बुधवार को महज मिट्टी भरकर खानापूर्ति की। बीच सड़क से बैरिकेडिंग नहीं हटाई गई है।
विज्ञापन

इससे मार्ग संकरा हो गया। बुधवार को दिनभर जाम लगता रहा। इस रास्ते से रोजाना हजारों वाहन गुजरते हैं। सड़क के बीच बैरिकेडिंग होने से सुबह-शाम व्यस्त समय में वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। क्षेत्रीय निवासी गोविंद लूथरा ने कहा कि सड़क धंसने वाली जगह हादसे का खतरा है।
सोमवार सुबह एक कार और बाइक गड्ढे में फंस गई थी। निगम टीम ने बुधवार को यहां मिट्टी डालकर इतिश्री कर ली। स्थानीय लोगों ने सड़क की मरम्मत कराने की मांग की। नगर निगम के मुख्य अभियंता अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि टीम भेजकर सड़क पर पैचवर्क कराया जाएगा। जल्द ही बैरिकेडिंग हटा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें