फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: लंगड़े की चौकी पर पाइपलाइन होगी शिफ्ट, दो दिन नहीं मिलेगा पानी; इंतजाम कर लें

Thu, 26 Jun 2025 10:00 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

पाइपलाइन शिफ्ट होने जा रही है। इसके चलते 27 जून की शाम और 28 जून को पूरे दिन जलापूर्ति ठप रहेगी। इसलिए पानी पहले से ही स्टोर कर लें। 
 
विज्ञापन
पेयजल की आपूर्ति
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में लंगड़े की चौकी नाले के अंदर से निकल रही पानी की 18 इंच व्यास की राइजिंग मेन लाइन को शिफ्ट करने का काम 27 जून को जलापूर्ति के बाद सुबह 10 बजे से किया जाएगा। इससे शाम और 28 जून की सुबह और शाम को जलापूर्ति नहीं हो सकेगी। विभाग ने लोगों को दो दिन की जरूरत का पानी स्टोर करने की सलाह दी है।
विज्ञापन


जलकल विभाग के सचिव अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि मानसून में लंगड़े की चौकी नाले का प्रवाह पाइपलाइन के कारण न रुके, इसलिए पाइपलाइन को शिफ्ट किया जाएगा। नगर आयुक्त के आदेश पर 27 जून की सुबह शिफ्टिंग शुरू होगी। 28 जून की रात तक काम पूरा हो सकेगा। जलकल महाप्रबंधक एके राजपूत ने लोगों से अपील की है कि जरूरत का पानी ही खर्च करें। कल आपूर्ति प्रभावित होने से पहले जरूरत का पानी स्टोर कर लें। अगर जरूरत पड़े तो टैंकर मंगवा सकते हैं।

ये क्षेत्र रहेंगे प्रभावित
नगला हरमुख, नगला छिद्दा, मोतिया की बगीची, महाराणा प्रताप कॉलोनी, स्टाफ क्वार्टर, वसंत टाॅकीज, सेंट पीटर्स कॉलोनी, घटिया आजम खां आदि क्षेत्रों की जलापूर्ति बाधित रहेगी। जीवनी मंडी वाटर वर्क्स में यमुनापार की जलापूर्ति लाइन के वाॅल्व की मरम्मत करा देने से ट्रांस यमुना फेज-1 व 2, नरायच, सीतानगर, शंभू नगर, बालाजी नगर, हाथरस रोड, रामबाग, एत्माद्दौला, कालिंदी विहार, शाहदरा आदि जगहों की जलापूर्ति चलती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 टैंकर के लिए यहां संपर्क करें
- टोल फ्री नंबर - 1800-2702722

- कंट्रोल रूम नंबर - 8192095401
- आशीष कुमार - 8192095302

- विनीत चौधरी - 8192095732
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें