फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूंडली में पाइपलाइन लीक होने से रास्ते में हुआ गड्ढा

विज्ञापन
टूंडला के मोहल्ला टूंडली में पाइप लाइन लीक होने से हुआ गहरे गड्डे को देखते लोग - फोटो : TUNDLA
विज्ञापन
टूंडला। वार्ड नंबर तीन टूंडली में पेयजल पाइपलाइन के लीक होने से रास्ते में काफी गहरा गड्ढा हो गया है। शिकायत पर पालिकाकर्मियों ने पेयजल पाइपलाइन तो ठीक करा दी लेकिन गड्ढा नहीं भरा गया। ऐसे में कभी भी हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

टूंडली के रास्ते में काफी समय से पेयजल पाइपलाइन लीक रही थी। इससे बहने वाले पानी से धीरे-धीरे रास्ते में करीब पांच फुट गहरा गड्ढा हो गया और सड़क बैठ गई।
इस संबंध में क्षेत्रीय लोगों ने पालिका प्रशासन से कई बार शिकायत की लेकिन सुनवाई नहीं हुई। शनिवार सुबह गड्ढा होने से मौके पर लगा विद्युत पोल भी टेड़ा हो गया, जो कभी भी गिर सकता है। क्षेत्रीय लोगों ने पालिका प्रशासन को घटना कीज जानकारी दी।
विज्ञापन

इसके बाद पालिका ने लीक पाइपलाइन को ठीक करा दिया। हालांकि पालिका प्रशासन ने गड्ढा नहीं भरवाया। दशरथ सिंह, आनंद कुमार, रोहित राठौर, अजीत सिंह, पवन सिंह, विपिन चौधरी आदि ने गड्ढे को भरवाने की मांग की है। क्षेत्रीय सभासद अवधेश राना का कहना है कि पालिका प्रशासन को समस्या से अवगत करा दिया गया है। गड्ढा रविवार को भरवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें