कासगंज में पाइप लाइन बिछाते जलनिगम के कर्मी
- फोटो : KASGANJ
कासगंज। जल निगम फोरलेन सड़क किनारे और बिलराम गेट पुलिया के समीप पाइपलाइन बिछाने का काम कर रहा है। पाइपलाइन बिछाने के लिए लगभग दो घंटे तक बृहस्पतिवार को बस्तियों की ओर से नाले में गिरने वाले पानी को रोका गया। हालांकि समय रहते पानी नाले में छोड़े जाने के कारण जलभराव की समस्या नहीं हुई।
अमृत योजना के तहत जल निगम पाइपलाइन बिछा रहा है।
बस्तियों तक पानी पहुंचाने के लिए फोरलेन सड़क के बीचों बीच एवं सड़क के किनारे भी पाइपलाइन बिछानी पड़ रही है। इसके लिए लोक निर्माण विभाग से भी जलनिगम ने सहयोग मांगा है। बिलराम गेट क्षेत्र में बृहस्पतिवार को पाइपलाइन बिछाई गई। इसके लिए जल निगम ने जेसीबी चलाई। कुछ देर तक के लिए नाले में गिरने वाला पानी रोका गया। हालांकि बाद में पानी खोल दिया गया। जिससे जलभराव की समस्या नहीं हुई। जलनिगम का दावा है कि जल्द ही फोरलेन सड़क किनारे होते हुए बिलराम गेट की बस्ती तक पाइपलाइन बिछा दी जाएगी।
वर्जन-
- बिलराम गेट क्षेत्र में पुलिया के लिए जो सड़क पीडब्ल्यूडी ने खोदवाई उसी के समीप गाइडलाइन बिछा दी है। फोरलेन सड़क किनारे होते हुए पाइपलाइन बिलराम गेट बस्ती की ओर मोड़ी जा रही है। काम तेजी के साथ चल रहा है। - डीके सिंह, अधिशासी अभियंता, जलनिगम।