फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलाब से होगी प्यार के गुलाबी मौसम की शुरुआत

Fri, 05 Feb 2016 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रीत की चूनर ओढ़े प्रेमियों का त्योहार आ गया है। प्यार के इस गुलाबी मौसम में दिल के जज्बात बयां होंगे, कुछ रिश्ते जवां होंगे। कसमें वादे होंगे, यादों के साए होंगे। दिन फूलों से महकेंगे, प्रेमी पंछी से चहकेंगे। खुशनुमा वेलेंटाइन वीक आने को है। सात फरवरी को रोज डे से उसकी शुरुआत होगी। वेलेंटाइन वीक के लिए गिफ्ट गैलरी तैयार हैं। चारों ओर प्यार का सुर्ख लाल रंग छाया है। बाजार को ‘दिल’ से सजाया गया है। रिश्तों में मिठास घोलने के लिए कई तरह के आकर्षक गिफ्ट्स उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

वेलेंटाइन वीक की शुरुआत रोज डे से होगी। सदर स्थित गिफ्ट गैलरी में कई तरह के रोज मिल रहे हैं। फेदर रोज, क्रिस्टल रोज, फेदर रोज विद पैन, सॉफ्ट टॉय रोज, टैडी रोज आदि की आकर्षक रेंज बाजार में मौजूद है। इसकी कीमत 175 रुपये से शुरू है।
इसके अलावा गुलाबी व लाल रंग के टैडी उपलब्ध हैं। कपल टैडी भी पसंद किए जा रहे हैं। कपल्स शो पीस, हार्ट फोटो फ्रेम, ग्लास कोटेशन, कॉफी मग, चॉकलेट, ग्रीटिंग कार्ड, लव कोटेशन बुक, लव सर्टिफिकेट, लव रिकॉर्ड बुक, लव स्क्रॉल लेटर आदि गिफ्ट्स से गैलरी सजी हुई है। अलग अलग रंगों के दिल युवाओं को लुभा रहे हैं। इनकी कीमत 299 रुपये से शुरू है। ज्वेलरी में कपल रिंग, ब्रोकन हार्ट, कपल चेन, पैंडेंट आदि का ट्रेंड है। कपल सॉफ्ट टॉय हैंगिंग भी पसंद किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

संजय प्लेस स्थित गिफ्ट गैलरी में लव कार्ड्स की भरमार है। इनमें म्यूजिकल कार्ड लुभावने हैं। इसके साथ चॉकलेट बुकेभी हैं। इनकी रेंज 530 से शुरू है। मैसेज बॉटल्स, डोम्स, कपल्स विद फ्लॉवर भी खरीदे जा रहे है।
गैलरी में युवाओं की चहल पहल नजर आने लगी है। आज-कल में अधिक रौनक होगी। सब अपने अपने अंदाज में वेलेंटाइन वीक मनाने की तैयारी कर रहे हैं। स्कूली बच्चों में भी वेलेंटाइन वीक का काफी क्रेज है।
विज्ञापन

7 फरवरी: रोज डे
8 फरवरी: प्रपोज डे
9 फरवरी: चॉकलेट डे
10 फरवरी: टैडी डे
11 फरवरी: प्रॉमिस डे
12 फरवरी: हग डे
13 फरवरी: किस डे
14 फरवरी: वेलेंटाइन डे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें