फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: भारी वाहनों से जर्जर हुई पिनाहट बाजार की सड़क

विज्ञापन
भारी वाहनों के गुजरने से जर्जर हुई पिनाहट की मुख्य सड़क, गड्ढों में तब्दील हुआ मार्ग
विज्ञापन
पिनाहट। कस्बे में भारी वाहनों की आवाजाही से मुख्य बाजार की सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। अंबेडकर चौराहे से नदगवां तिराहे तक सड़क पर बने गहरे गड्ढे और उखड़ी गिट्टी हादसों को निमंत्रण दे रही हैं। 6 अक्तूबर से शुरू होने वाली रामलीला और राम बरात से पहले प्रशासन से सड़क निर्माण की मांग स्थानीय लोगों ने उठाई है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों के अनुसार, राजस्थान सीमा से कस्बे के रास्ते गिट्टी और बालू से भरे ओवरलोड भारी वाहनों का भारी दबाव रहता है। लगातार आवाजाही के कारण मुख्य मार्ग की हालत बद से बदतर हो गई है। सड़क पर जगह-जगह हुए गहरे गड्ढों और बिखरी गिट्टी के कारण आए दिन दोपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हो रहे हैं। वहीं, धीमी रफ्तार के चलते मार्ग पर लगातार जाम की स्थिति भी बनी रहती है। कस्बे में अक्तूबर से ऐतिहासिक रामलीला का शुभारंभ होना है। राम बरात भी इसी मुख्य मार्ग से होकर गुजरेगी। सड़क की स्थिति को देखते हुए लोगों को डर है कि राम बरात में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं और झांकियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। ग्रामीणों और दुकानदारों ने प्रशासन तथा संबंधित विभाग से मांग की है कि राम बारात के आगमन से पहले इस मुख्य मार्ग का पैचवर्क या मरम्मत कार्य जल्द से जल्द पूरा कराया जाए, ताकि किसी दुर्घटना से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें