फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अमरूद टीला के पास फुटपाथ पर लगा गंदगी का ढेर, सैलानी परेशान

विज्ञापन
ताजमहल के प​श्चिमी गेट स्थित अमरुद टीला के पास लगा कीचड के ढ़ेर के पास से होकर जाते पर्यटक। संव
विज्ञापन
आगरा। ताजमहल के दीदार के लिए देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को इन दिनों रेड कारपेट के बजाय गंदगी और दुर्गंध का सामना करना पड़ रहा है। ताज के पश्चिमी गेट स्थित अमरूद टीला के पास फुटपाथ पर लगा कचरे का ढेर लगा है। 10 दिन बीत जाने के बाद भी यहां से सिल्ट और कूड़ा नहीं हटाया गया है।
विज्ञापन

दरअसल, करीब 10 दिन पहले हुई बारिश के कारण शाहजहां गार्डन के पास का नाला ओवरफ्लो हो गया। नाले का पानी और कीचड़ नीम तिराहे से लेकर अमरूद टीला तक मुख्य सड़क पर बहने लगा था, जिससे पर्यटकों को पैदल चलने में किल्लत झेलनी पड़ी। मामला बढ़ने पर नगर निगम और निजी सफाई कर्मचारियों ने सड़क से कीचड़ साफ कर उसे फुटपाथ के किनारे ढेर कर दिया। इस मार्ग पर लगे पेड़ों की घनी छांव में देश-विदेश से आए पर्यटक सुस्ताने के लिए बैठ जाते थे, लेकिन अब फुटपाथ पर सड़ रहे कचरे और उससे उठने वाली दुर्गंध के कारण पर्यटकों का वहां पलभर भी रुकना दूभर हो गया है। गाइड रिजवान उद्दीन का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल पर इस तरह की लापरवाही आगरा की छवि को धूमिल कर रही है। इस संबंध में अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार ने बताया कि संबंधित क्षेत्र के सेनेटरी इंस्पेक्टर और निजी फर्म को चेतावनी दी गई है। यहां विशेष अभियान चलाने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें