फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पीकू वार्ड को किया कोराेना वार्ड में तब्दील

Fri, 30 May 2025 01:13 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
कासगंज में जिला अस्पताल का पीकू वार्ड ।
विज्ञापन
कासगंज। कोरोना के बढ़ते खतरे को देख स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। जिला अस्पताल में बने पीकू वार्ड को कोरोना वार्ड में तब्दील कर दिया गया है। जरूरत पड़ने पर मरीजों को इसमें भर्ती किया जा सके। इसके साथ ही लक्षण वाले मरीजों की जांच भी शुरू कर दी गई है।कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। जेएन-1 सहित कोरोना के कई वेरियंट देश में सामने आ रहे हैं। पिछले दिनों फिरोजाबाद के एक युवक की मौत भी हो चुकी है। इसके साथ ही गाजियाबाद, नोएड, लखनऊ सहित अन्य जनपदों में कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। शासन से मिले सतर्कता बरतने के निर्देश के बाद स्वास्थ्य विभाग ने अपनी तैयारी कर ली है। जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों में जिनमें कोरोना से मिलते जुलते लक्षण सामने आ रहे हैं। उनकी एंटीजन जांच कराई जा रही है। तीन दिन में 40 मरीजों की जांच कराई जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें