फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीआईसीयू वार्ड की कॉपर ऑक्सीजन लाइन चोरों ने काट ली

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। कोरोना के आइसोलेशन एवं पीआईसीयू वार्ड में शनिवार की रात्रि को अज्ञात चोरों ने ऑक्सीजन सप्लाई की कॉपर पाइपलाइन काटकर चोरी कर ली। पाइपलाइन चोरी हो जाने से पीआईसीयू वार्ड में ऑक्सीजन की आपूर्ति ठप हो गई है। गनीमत है कि वार्ड में कोई मरीज भर्ती नहीं है। चोरी की तहरीर सदर पुलिस को दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन

कोरोना के आइसोलेशन वार्ड में ऑक्सीजन की सप्लाई के लिए कॉपर की पाइप लाइन स्थापित है। यहां भर्ती मरीजों को उनके बैड पर ऑक्सीजन की आपूर्ति दी जाती है। चोरी की जानकारी रविवार को सुबह हुई। जब मुख्य चिकित्साधीक्षक डा. कृष्ण अवतार आइसोलेशन वार्ड और पीआईसीयू का निरीक्षण कर रहे थे। वहां कटी पाइपलाइन देखकर वे भौंचक्के रह गए। उन्होंने अस्पताल के कर्मियों से पाइपलाइन के बारे में पूछा तो कोई कुछ नहीं बता सका। अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे भी देखे गए जिसमें चोरों के द्वारा पाइपलाइन काटी गई है। पाइपलाइन काटे जाने से वार्ड की ऑक्सीजन सप्लाई में बाधा उत्पन्न हुई है। पुलिस पाइपलाइन चोरी के इस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। सीसीटीवी फुटेज की भी पुलिस ने जांच की है। चोरी का मामला पुलिस ने दर्ज कर लिया है।
- कोरेाना का आइसोलेशन वार्ड पीआईसीयू की पूर्व में स्थापित सेंट्रल ऑक्सीजन लाइन चोरों ने काट ली है। इससे वार्ड में मरीजों के उपचार में बाधा उत्पन्न हुई है। पाइपलाइन सही कराने के लिए व्यवस्था की जा रही है। संबंधित कंपनी को पाइपलाइन डालने के लिए सूचना दी गई है।- डा. कृष्ण अवतार, सीएमएस।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें