फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन की शादी का कार्ड बांटने जा रहे दो भाइयों को पिकअप ने रौंदा, एक की मौत

Fri, 13 Jul 2018 10:45 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
मैनपुरी जिले के किशनी क्षेत्र में बहन की शादी के कार्ड बांटने आए एटा जिले के भाइयों को पिकअप ने रौंद दिया। हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। 
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं हादसे से शादी वाले घर में मातम पसर गया है। 
 
एटा के जसरथपुर क्षेत्र के गांव हरनाराणपुर निवासी 20 वर्षीय जय सिंह की बहन की बारात 18 जुलाई को आनी है। गुरुवार को वो भाई लालू के साथ बाइक से गांव कुतूपुर में रिश्तेदारी में कार्ड बांटने जा रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव कुतूपुर के पास पीछे से आ रही पिकअप ने बाइक सवार भाइयों को रौंद दिया। हादसे में जय सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं लालू गंभीर रूप से घायल हो गया। 

हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक और घायल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया, वहीं शव को पुलिस ने मोर्चरी में रखवाया। 

पुलिस द्वारा सूचना दिए जाने के कुछ देर बाद ही मृतक परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। हादसे से बहन की शादी से पहले परिवार की खुशियां मातम में बदल गई हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें