फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रैड लादकर आ रही पिकअप पलटी

विज्ञापन
रामनगर में पलटी पिकअप को उठाते लोग - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
रामनगर। सौंरिख मार्ग पर गांव हिरौली के पास बुधवार की सुबह ब्रेड लादकर आ रही एक पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कोई भी हताहत नहीं हुआ।
विज्ञापन

थाना बेवर क्षेत्र के गांव जिलही निवासी आलोक कुमार मंगलवार की देर रात लखनऊ से पिकअप में ब्रेड लादकर शहर आ रहा था। बुधवार की सुबह किशनी पहुंचने के बाद जब वह शहर के लिए निकला तो रामनगर क्षेत्र में गांव हिरौली के सामने दूसरी पिकअप आ गई।
विज्ञापन

साइड न मिलने की वजह से ब्रेड लदी पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। ग्रामीणों ने पिकअप से चालक को बाहर निकाला और पिकअप को उठाने के प्रयास शुरू कर दिए। सूचना मिलने के बाद यूपी 112 के पुलिसकर्मी भी पहुंच गए।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की मदद से पिकअप को खड़ा किया गया। बाद में चालक पिकअप लेकर ब्रेड सप्लाई के लिए शहर की ओर रवाना हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें