थाना सदर में तैनात एक दरोगा पर यौन शोषण का आरोप लगाया गया है। पीड़िता ने एसएसपी से शिकायत की है। मामले में जांच के आदेश किए गए हैं। इस जानकारी से महकमे में हड़कंप है।
थाना जगदीशपुरा क्षेत्र की युवती शिक्षिका है। तीन साल पहले उसकी दोस्ती दरोगा से फेसबुक पर हुई थी। दरोगा ने मिलना जुलना शुरू कर दिया। आरोप है कि दरोगा ने यौन शोषण किया।
एक बार वह गर्भवती हो गई। इस पर दरोगा ने गर्भपात भी करा दिया। डेढ़ साल से युवती परेशान है। उसने शुक्रवार को एसएसपी आफिस में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। एसएसपी ने जांच के आदेश किए हैं।