फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: असलहे के साथ आरोपियों के फोटो हो रहे वायरल

Fri, 29 Mar 2024 11:03 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
असलहे के साथ आरोपियों के फोटो हो रहे वायरल
विज्ञापन

किशनी। पूर्व ब्लॉक प्रमुख के पति और प्रधान के देवर पर हमला करने वाले आरोपियों के असलहा सहित फोटो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। 26 मार्च को होली पर नगला हसे एक गमी में जा रहे पूर्व ब्लॉक प्रमुख पति रामपाल सिंह परतापुर के प्रधान कृष्णपाल सिंह नामजद लाेगों ने हमला कर दिया था। दोनों ने एक घर में घुसकर जान बचाई थी। प्रधान कृष्णपाल सिंह की तहरीर पर कुलदीप यादव सहित 14 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। वहीं चालक सुमित कुमार की ओर से भी नामजद लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई जा चुकी है। पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। लेकिन कोई भी पकड़ में नहीं आ सका। शुक्रवार को सोशल मीडिया पर कुलदीप यादव और उसके साथियों के पिस्टल व अन्य अवैध असलहा के साथ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। सीओ भोगांव सुनील कुमार सिंह ने बताया कि जल्द ही सभी आरोपी सलाखों के पीछे होंगे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें