पटियाली सर्किल के थाना सिकंदरपुर वैश्य में पटियाली न्यूज के नाम से बने एक व्हाट्सएप ग्रुप पर सीएम योगी आदित्यनाथ का फोटो एक महिला के भेष में वायरल करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। ग्रुप एडमिन और ग्रुप के सदस्य के खिलाफ आईटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।
यह एफआईआर हिंदु युवा वाहिनी के जिला महामंत्री मनोज राजपूत निवासी गंजडुंडवारा ने दर्ज कराया है। उन्होंने कहा कि 2 मार्च को पटियाली न्यू मोबाइल ग्रुप पर बादल पुत्र रामकिशोर निवासी नवाबगंज थाना सिकंदरपुर वैश्य ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फोटो लड़की का भेष बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कराया। उन्होंने कहा कि इस पटियाली न्यूज ग्रुप के एडमिन पटियाली के शाहिद खां हैं। मुख्यमंत्री के फोटो के साथ सरकार का उपहास उड़ाया गया इससे कार्यकर्ताओं और समर्थकों को ठेस पहुंची है। पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। आईटीएक्ट और आईपीसी की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।