फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमओ ने फार्मासिस्ट का वेतन काटने के दिए आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। सीएमओ डॉ. पीपी सिंह ने मंगलवार को जिला अस्पताल परिसर स्थित एएनएम सेंटर और जागीर की पीएचसी रतनपुर बरा का निरीक्षण किया। इस दौरान पीएचसी पर तैनात फार्मासिस्ट अनुपस्थित मिले। सीएमओ ने उनका एक दिन का वेतन काटने के आदेश जारी किए।
विज्ञापन

सीएमओ मंगलवार की सुबह जिला अस्पताल प्रांगण स्थित एएनएम ट्रेनिंग सेंटर का निरीक्षण करने पहुंचे। सीएमओ ने यहां क्लास रूम, किचिन, लाइब्रेरी आदि का स्थलीय निरीक्षण किया। जेई को निर्देश दिए कि सारी व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जाए। इस दौरान जेई कैलाश बाबू, प्रधान सहायक विवेक अवस्थी, प्रशिक्षिका सुमन कुमारी मौजूद रहे। सीएमओ यहां से जागीर विकास खंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर बरा पहुंचे यहां निरीक्षण के दौरान फार्मासिस्ट जितिन सिंह अनुपस्थित मिले। सीएमओ ने फार्मासिस्ट का एक दिन का वेतन काटने का आदेश दिए। सीएमओ ने क्षेत्रीय चिकित्साधीक्षक जागीर डॉ. अतुल दीप को पीएचसी पर मरीजों आदि के लिए बेहतर व्यवस्थाओं के निर्देश जारी किए। निरीक्षण के समय प्रभारी स्वास्थ्य शिक्षाधिकारी रविंद्र सिंह गौर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें