फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दो केंद्रों पर शुरू हुई फार्मेसी, 644 परीक्षार्थी हुए शामिल

Sun, 23 Jun 2024 12:09 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंंज। जिले में प्राविधिक शिक्षा परिषद के फार्मेसी पाठ्यक्रम की परीक्षाएं शनिवार को दो केंद्रों पर शुरू हो गईं। परीक्षा में 644 परीक्षार्थी शामिल हुए। 63 परीक्षार्थी परीक्षा में अनुपस्थित रहे। पर्यवेक्षक, सेक्टर मजिस्ट्रेट सहित अन्य अधिकारी परीक्षा में नजर बनाए रहे।
विज्ञापन


। परीक्षा में नकल रोकने के लिए कडे़ इंतजाम किए गए। पहली पाली में राजकीय पॉलिटेक्निक सोरों में श्री विष्णु भगवान कॉलेज ऑफ फार्मेसी मल्लाह नगर सोरोंजी व चौधरी रामवीर सिंह यादव फार्मेसी कॉलेज के पंजीकृत 174 में से 148 परीक्षार्थी परीक्षा देने पहुंचे। 26 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में पंजीकृत 160 में से 144 परीक्षार्थी परीक्षा देने पहुंचे। 16 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। पहली पाली में एमएम आईटी कासगंज केंद्र पर सर एमयू फार्मेसी कॉलेज गंजडुंडवारा, चौधरी राम प्रकाश यादव, कॉलेज ऑफ फार्मेसी, कलावती कॉलेज ऑफ फार्मेसी गोरहा, श्री विष्णु भगवान कॉलेज ऑफ फार्मेसी सरोजनी धाम सोरोंजी, आरबीएस महाविद्यालय डिपार्टमेंट ऑफ फार्मेसी पटियाली के पंजीकृत 228 में से 211 परीक्षार्थी परीक्षा देने पहुंचे। 17 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में 145 में से 141 परीक्षार्थी परीक्षा देने पहुंचे। चार परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। नोडल अधिकारी प्राचार्य राजन सिंह,केंद्र अधीक्षक कपिल गोस्वामी, सहायक केंद्र अधीक्षक कपिल राव, देवकांत गौतम, अश्वनी कुमार, स्टेटिक मजिस्ट्रेट एडीओ पंचायत चंद्रभान सिंह आदि नजर बनाए रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें