फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गांव- गांव होगी सफाई, घर-घर बंटेगा ओआरएस

Sun, 23 Jun 2024 12:00 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। बारिश के मौसम मे फैलने वाले संचारी रोग नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है। एक् जुलाई से एक माह तक चलने वाले अभियान को सफल बनाने के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीडीओ ने सभी विभागों को आवश्यक जिम्मेदारी सौंपी। अभियान में गांव- गांव सफाई अभियान चलेगा। तो वहीं घर -घर ओआरएस घोल बांटे जाएंगे।मुख्य विकास अधिकारी सचिन ने कहा कि एक जुलाई से 31 जुलाई तक संचारी रोग अभियान नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत पंचायतीराज विभाग एक से 10 जुलाई तक ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाएगा। पशुपालन सुअर के बाडों को आबादी से दूर कराने का कार्य कराएगा। स्थानीय निकाय नगरीय क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाकर दवा का छिड़ाकाव करेगी। बाल विकास विभाग की आंगनबाड़ी व स्वास्थ्य विभाग की आशा 11 जुलाई से घर घर दस्तक देंगी। संचारी रोग से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करेंगी। इसके साथ ही ओआएएस घोल का वितरण करेंगी । शिक्षा विभाग के माध्यम से स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।इसके अलावा अन्य विभाग भी इस अभियान में सहयोग करेंगे।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. राजीव अग्रवाल ने कहा कि जानवरों से इंसान में फैलने वाले रोग संचारी रोग की श्रेणी में आते हैं। शारीरिक तरल पदार्थ, कीड़े के काटने, दूषित सतहों, पानी और खाद्य पदार्थों के संपर्क से या हवा के माध्यम से फैलते है। वायरस, वैक्टीरिया इनके वाहक होते हैं। आशा व आंगनबाडी दस्तक अभियान में घर- घर जाकर बीमारियों से ग्रसित मरीजों को चिंहित कर सूची तैयार करेंगी। जिससे ऐसे मरीजों उपचार किया जा सके। इस दौरान जिला मलेरिया अधिकारी श्रीकांत, सहायक मलेरिया अधिकारी आलम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें